नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के स्थगित हो जाने के बाद से अपने रांची के फॉर्म हाउस पर परिवार संग समय बिता रहे हैं।
यूं तो धोनी सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं लेकिन पत्नी साक्षी की वजह से फैंस को लंबे समय के बाद धोनी की झलक देखने को मिल सकी। शनिवार को साक्षी ने धोनी का एक शानदार वीडियो फैंस के लिए शेयर किया। वीडियो में धोनी अपने घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं।
साक्षी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘मजबूत, तेज।’ वीडियो में धोनी काले रंग की टीशर्ट और लोअर में दौड़ते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो से पहले साक्षी ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें माही अपने घोड़े की मसाज करते हुए नजर आ रहे थे। धोनी का मालिश करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।