मुंबई। एक्ट्रेस दिशा पटानी की एक तस्वीर ने इन दिनों सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। अपने 29 वें पर उन्होंने फैंस के साथ एक तस्वीर साझा की है। अपनी इस तस्वीर में वह स्विमवीयर फैशन का प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। फोटो में उनका लुक जबरदस्त लग रहा है। उनकी इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है।
दिशा पटानी ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। बीच के किनारे एक परफेक्ट शॉट लिया गया है। फोटो में देखा जा सकता है कि, दिशा बीच के किनारे बैठी हुई हैं। वह बीच के किनारे पर बैठ लहरों आनंद लेती दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
इस फोटो में दिशा ने गुलाबी कलर की बिकनी पहनी हुई है। दिशा की इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है। फैन्स कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनके फैन्स ब्यूटीफुल, नाइस जैसे कमेंट कर रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर अब तक 1.1 मिलियन लाइक मिल चुके हैं।
बता दें कि हाल ही में दिशा को सलमान खान के साथ फिल्म राधे में देखा गया है। इस फिल्म में दिशा ने सलमान के ऑपोजिट रोल प्ले किया था।