महाराष्ट्र। मुंबई में करी रोड स्थित बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में आज दोपहर 12 बजे आग लग गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इमारत में आग लगने के बाद शख्स ने 19वीं मंजिल से गिर गया।
दमकल विभाग के मुताबिक मुंबई में करी रोड स्थित बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी आग में एक घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पर पहुंच गईं। इस हासदे का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है।
इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से बिल्डिंग में आग की लपटे उठ रही हैं। एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए छज्जे से लटक गया। लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 19 वीं मंजिल से गिर गया। शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण तिवारी के तौर पर हुई है।