नई दिल्ली। दुनिया में आपने बहुत सी अजीबोगरीब चीजें देखी या सुनी होगी लेकिन आज हम जो आपको बताने जा रहे हैं उसपर यकीन कर पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा।
आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में इकलौता ऐसा शख्स था जिसके पास दो चेहरे थे। यह इंसान 19वीं सदी में इंग्लैंड में हुआ करता था। इस शख्स का नाम एडवर्ड मोरड्राके था।
कहते हैं कि एडवर्ड का दूसरा चेहरा सक्रिय अवस्था में नहीं था, लेकिन जैसे ही वो सोने की कोशिश करते थे, उनका दूसरा चेहरा जाग जाता था। वह रात भर फुसफुसाता था।
1985 में बोस्टन पोस्ट में छपे एक लेख के मुताबिक रात में एडवर्ड अपने दूसरे चेहरे की फुसफुसाहट की वजह से कई दिनों तक सो नहीं पाता था।
कहा जाता है कि उसका दूसरा चेहरा उससे नर्क के बारे में बातें करता था। एडवर्ड ने अपने दूसरे चेहरे से पीछा छुड़ाने की काफी कोशिश की लेकिन उस समय की तकनीक की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका।
