नई दिल्ली। भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मैडल जिताने वाले नीरज चोपड़ा बीते कई महीनों से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्हें कई लोगों ने सम्मानित किया और उन्हें जनता का खूब प्यार भी लगतार मिल रहा है। वे अपनी जीत के जश्न को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
वो कुछ दिनों से मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नीरज अपने हॉलिडे की कई फोटोज शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ खिलाडी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। वीडियो में नीरज स्कूबा डाइविंग करते हुए जैवलिन फेकते नज़र आ रहे हैं। इस अलग अंदाज़ से उन्होंने कई लोगों का दिल जीत लिया।
जैवलिन पानी में फेकने के बाद वो ख़ुशी से जश्न मानते हुए भी दिखाई दिए। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आसमान पर, ज़मीन पर या पानी के अंदर, मैं हमेशा जैवलिन के बारे में सोचता हूं।’ आगे खिलाडी ने लिखा कि ‘ट्रेनिंग शुरू हो गई है।’ वीडियो के बैकग्राउंड में ऐ आर रहमान का लोकप्रिय गीत ‘वन्दे मातरम’ भी बज रहा है।