नई दिल्ली। फ्रांस के अरबपति और संसद सदस्य राजनेता ओलिवियर डसॉल्ट की हैलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। वह 69 साल के थे।
डसॉल्ट फ्रांस के फेमस उद्योगपति सर्ज डसॉल्ट के सबसे बड़े बेटे थे, जिनका ग्रुप राफेल युद्धक विमानों का निर्माण करता है साथ ही इस ग्रुप का ले फिगारो नाम का एक अखबार भी है।
फोर्ब्स 2020 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में ओलिवियर दसॉ को 361वां स्थान मिला था। दरअसल, ओलिवियर डसॉल्ट इन दिनों छुट्टियां मनाने गए थे। इसी दौरान उनका निजी हेलीकॉप्टर नॉर्मंडी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मैक्रॉन ने अपने ट्वीट में लिखा कि ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, कानून निर्माता, स्थानीय निर्वाचित अधिकारी, वायु सेना में कमांडर के रूप में देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है।