नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर पार्टी के अध्यक्ष बन सकते हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इसके आसार दिखने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हुई बैठक में वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कहे जाने पर राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि वह इस पर विचार करेंगे।
अंबिका सोनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ”हर कोई इस बात पर सहमत है कि वह (राहुल गांधी) बनेंगे (पार्टी अध्यक्ष) या नहीं, यह उन पर है। सभी ने यह इच्छा जाहिर की कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए।”
बता दें, कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं और कपिल सिब्बल सहित कई नेता अस्थायी अध्यक्ष नहीं चुने जाने को लेकर असंतोष जाहिर कर चुके हैं। संगठन चुनाव को लेकर सोनिया गांधी को खत लिख चुके 23 नेताओं को G-23 कहा जाता है।