नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली की तरह ही अब लखनऊ को भी घेरने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने जिस तरह से दिल्ली को घेर रखा है, वैसे ही यूपी की राजधानी दिल्ली का भी घेराव करेंगे।
यूपी चुनाव को देखते हुए ऐसा करने के सवाल पर टिकैत ने कहा, ‘हमारा चुनाव से क्या मतलब है। जनता जिससे खुश होगी, उसे वोट दे देगी।’ वहीं पैसा लेकर आंदोलन करने के आरोपों पर राकेश टिकैत ने कहा कि कहां मिल रहा है?
हमें भी दिला दो। यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि हम आखिर लखनऊ क्यों नहीं आ सकते हैं। लखनऊ को दिल्ली बनाएंगे और इसे भी घेरेंगे।
उन्होंने कहा, ”ट्रेनों को रोककर रखा गया है, नहीं तो यहां भी आज भीड़ होती। किसान हैं और वे कुछ भी कर सकते हैं। देश की हर राजधानी को दिल्ली बनाएंगे।”