नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर पर आगजनी और पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी उन्होंने खुद ने फेसबुक पर साझा की है। खुर्शीद ने घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे। बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर विवादों में हैं। सलमान खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है।