लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कचहरी परिसर में अज्ञात लोगों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके पर पिस्टल छोड़कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी व एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पहचान शाहजहांपुर के ईदगाह मोहल्ले के रहने वाले अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह ( उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने 2 साल पहले ही वकालत शुरू की थी। इससे पहले वह शिक्षक थे।
सोमवार को भूपेंद्र सिंह की लाश अदालत की तीसरी मंजिल पर मिली। बताया जा रहा है भूपेंन्द्र तीसरी मंजिल पर रिकार्ड रूम में कागज चेक करने गए थे। यहां पर ज्यादा लोगों की आवा-जाही नहीं रहती है। दोपहर करीब सवा 12 बजे हमलावरों ने भूपेंद्र पर तमंचे से गोली मारी दी और फरार हो गए। उन्हें पीछे से गोली मारी गई है।