लखनऊ। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इससे पहले सोनू रविवार रात को अयोध्या पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। पत्रकारों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि वह ज्यादातर मुंबई और दुबई में ही रहते हैं, उनकी बहुत समय से रामलला के दर्शन करने की इच्छा थी।
उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम के दर्शन करने के बाद उनके मन में शांति व आनंद का अनुभव हुआ है। साथ ही उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए देशवासियों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने रामलला के लिए एक गाना बनाने की भी बात कही। महान सिंगर मोहम्मद रफी का गाना अपनी शरण में ले लो राम गाकर उन्होंने भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।
जाने माने गायक सोनू निगम ने यूपी के मुख्यमंत्री @myogiadityanath से की शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री योगी ने उपहार में दिया श्रीरामजन्मभूमि और महाकुंभ का प्रसाद।
— Kuldeep Raghav 🇮🇳 (@ImKuldeepRaghav) January 25, 2021