नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विवेक का चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 साल के थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें 16 अप्रैल को चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
जानकारी के मुताबिक ECMO ट्रीटमेंट से उनका इलाज चल रहा था। ICU में डॉक्टर्स उनकी तबीयत पर लगातार नजर बनाए हुए थे, लेकिन आज सुबह 4.45 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
डॉक्टरों के अनुसार उनकी हृदय की एक नस में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज हो गया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें एक्स्ट्राकोरपोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ECMO) पर रखा गया था, जिससे एक कृत्रिम फेफड़े से ब्लड का संचार किया जा सके।
लेकिन ये उपचार भी काम नहीं आया। बता दें कि 15 अप्रैल को विवेक ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। विवेक अपने दोस्त के साथ सरकारी अस्पताल में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लेने के लिए गए थे।