नई दिल्ली। तमिलनाडु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 साल की लड़की के साथ 5 लोगों ने रेप कर उसे हाईवे पर छोड़ दिया। लड़की के मुताबिक उसके बॉयफ्रेंड और उसके 4 दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता एक मोबाइल की दुकान पर काम करती थी, वहीं उसकी मुलाक़ात गुनासीलन नाम के एक यूवक से हुई। गुनासीलन से लड़की की नज़दीकियां बढ़ गईं और दोनों में रोज़ बातचीत शुरू हो गई। दोनों रोज़ाना दुकान पर मिलते भी थे।
इसी दौरान लड़के ने युवती का परिचय अपने एक दोस्त से भी कराया। बताया जा रहा है कि दोनों ने लड़की को प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने का वादा किया था। पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर दोनों युवकों समेत 3 अन्य दोस्तों ने उसका रेप किया।
जानकारी के मुताबिक, 8 सितम्बर को गुनासीलन लड़की को कार से कांचीपुरम में एक फार्म हाउस ले गया। रस्ते में पीड़िता को सॉफ्ट ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला कर पिलाया गया। पीड़िता के बेहोश होते ही बॉयफ्रेंड ने अपने 4 दोस्तों को बुलाया। रेप गाड़ी के अंदर किया गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसे हाईवे पर ही छोड़ दिया।
जब पीड़िता को होश आया तो उसने अपने आपको बचने के लिए पैर से गाड़ी का शीशा तोड़ने का प्रयास किया, जिससे स्थानीय लोगों का ध्यान गाड़ी पर गया। ये देखते ही आरोपी लड़की को चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे पर फेक कर भाग खड़े हुए।
फिलहाल पीड़िता को कांचीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांचीपुर एसपी ने आरोपियों को पकड़ने और मामले की जाँच करने के लिए एक टीम तैयार की। 9 सितम्बर को 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 10 सितम्बर को पांचवे आरोपी को भी पकड़ लिया गया। सभी युवकों पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है।