नई दिल्ली मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं के बीच मंगलवार को केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति किए हैं जिनमें थावर चंद गहलोत का नाम भी शामिल है।
इससे पहले गहलोत केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थे। उनके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
वहीं राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा, सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा और रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।