नई दिल्ली। मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के अरोमा गार्डन हाउस में एक शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादी में रोटी बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
वीडियो सामने आने के बाद हिंदू जागरण मंच नाम की संस्था ने इस पर खूब हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नौशाद पुत्र अख्तर को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान कुछ लोगों ने गुस्से फूट पड़ा और उन्होंने नौशाद की जमकर पिटाई कर दी। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘नान’ बनाने के दौरान युवक रोटियों पर थूक लगा रहा है।