लखनऊ। बीते पांच दिनों से अपनी मांगों को लेकर नाखुश चल रहे उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के कर्मियों के प्रदेश व्यापी आन्दोलन से अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने संगठन की बैठक बुलाई है।
30 नवंबर से लगातार 4 दिनों तक प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों द्वारा प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिलों में आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर बाकी समस्त सेवाएं बंद कर दी, जिसमे सबसे ज्यादा असर सरकार की प्राथमिकता में चल रहे कोविड टीकाकरण पर हुआ है।
संगठन ने 7 दिसम्बर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया जिसका संज्ञान लेते हुए उसी दिन संगठन की वार्ता हेतु पत्र जारी कर संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है।
उ0प्र0राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने बताया, बैठक अगर सकारात्मक नहीं रहती है तो आंदोलन जारी रहेगा ।

