आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी के दिन ही आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को हार कोई शेयर कर रहा है और इस न्यूली वेड कपल को बधाई भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने मेहंदी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
इसी बीच रणबीर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने बेटे और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों भाई-बहन का प्यारा रिश्ता नज़र आ रहा है।
नीतू कपूर ने जो तस्वीर साझा की है उसमें शादी की खुशी में झूम रहे रणबीर कपूर ने बहन को गले से लगाया हुआ है। ये तस्वीर मेहंदी सेरेमनी में डांस के दौरान की है। तस्वीर में रिद्धिमा कपूर और रणबीर दोनों ही बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। भाई रणबीर की शादी से रिद्धिमा बेहद खुश हैं। उन्होंने आलिया की भी तारीफ की है।
