मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से चर्चा में चल रही उनकी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम अब बदल दिया गया है। पहले यह फिल्म 2020 में Galwan Valley में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित कहानी के साथ ‘Battle of Galwan’ नाम से आने वाली थी, लेकिन अब इसे नए टाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा।
अब इस फिल्म का नाम ‘मातृभूमि: May War Rest in Peace’ रखा गया है। इस बारे में जानकारी खुद सलमान खान = ने 16 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए दी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखियाने किया है और इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में सलमान भारतीय सेना के शहीद अधिकारी बी संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।
दरअसल, इस फिल्म से जुड़ा एक देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ इसी साल 24 जनवरी को रिलीज किया गया था। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषालने गाया है। गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे हैं, जबकि संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। अब इसी गाने के नाम को फिल्म का नया टाइटल बना दिया गया है।
पहले यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सलमान खान ने फिल्म का नया पोस्टर जरूर शेयर किया है, लेकिन उसमें भी रिलीज डेट का जिक्र नहीं है।