रूस और यूक्रेन के बीच 8 दिनों से जंग जारी है, जिसका समाधान अभी होता नहीं दिख रहा है। रूस की सेना लगातार बड़े-बड़े शहरों को निशाना बनाकर हमला कर रही है। अब तक कई बड़े सैन्य ठिकानों पर कब्जा करने का भी दावा रूस की ओर किया जा रहा है।
❗️❗️A rocket hit a residential building while a volunteer was recording a video pic.twitter.com/dY7fyEmc2a
— NEXTA (@nexta_tv) March 2, 2022
युद्ध के बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक शख्स खड़ा होकर वीडियो बना रहा था, तभी ऊपर से रूसी मिसाइल की आवाज आने शुरू हो गई। शख्स मिसाइल की आवाज़ सुन चौक गया और उसने नज़रें ऊपर उठाई। देखते-देखते वह मिसाइल शख्स के ऊपर गिर गई। ये भयानक दृश्य उस शख्स ने खुद अपने कैमरा में कैद किया। इस वीडियो के ज़रिए उस खौफनाक मंज़र की एक झलक देखने को मिली, जिससे यूक्रेनी हर रोज़ गुज़र रहे हैं।
शख्स भी नीचे गिरा और फिर उठा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि ये युद्ध अब बेकाबू हो चला है। इस बात का अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं। यूक्रेन का एक नागरिक वीडियो बना रहा था, तभी उसके पास एक मिसाइल गिर गई। हालांकि इस हमले में सख्स बाल-बाल बच गया है।
