पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गुरुवार सुबह तेज़ भूकंप आया। पहाड़ी हिस्से में भूकंप से कई घर ढह गए। 5.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक अन्य घायल हो गए।
इस्लामाबाद में राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र ने बताया कि ‘भूकंप का केंद्र हरनाई के पास लगभग 15 किलोमीटर की गहराई में था। “सटीक क्षति” की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।’ भूकंप से बलूचिस्तान के क्वेटा, सिबी, हरनाई, पिशिन, किला सैफुल्ला, चमन, जियारत और झोब इलाके प्रभावित हुए।
सबसे ज्यादा मौतें हरनाई से दर्ज हुईं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि ‘यह 5.9 तीव्रता का भूकंप था जो कम गहराई पर आया था। उथले भूकंप अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।’ मारे गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। बता दें कि कई लोग घायल भी हुए।