टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आज शुक्रवार को गोली मार दी गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब वह जापान के नारा शहर में दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
घटना की बारीकी से निगरानी कर रहे- व्हाइट हाउस
शिंजो आबे पर हमले के बाद व्हाइट हाउस का भी बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस ने कहा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले की हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट
शिंजो आबे को गोली मारे जाने की खबर के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हम सब की प्रार्थना उनके, उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।
समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है हमलावर
जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान हो गई है। 41 वर्षीय हमलावर का नाम यामागामी तेत्सुया है और वह जापान की समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है।
दिल की धड़कने बंद
न्यूज एजेंसी एपी ने जापान के एक अधिकारी के हवाले से बताया, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हमले के बाद वह सांस नहीं ले रहे थे। एयरलिफ्ट करते वक्त उनकी दिल की धड़कने भी बंद थी। वहीं हमले की सूचना के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं।