सर्दी के मौसम में सभी खुद को ठंड से बचाने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल करते वक़्त सावधानी बरतनी ज़रूरी है, अगर ऐसा ना किया जाए तो बड़ा हादसा भी घटित हो सकता है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में हीटर की वजह से एक भीषड़ हादसा हुआ। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। मृत लोगों में 9 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

स्पेस हीटर में गड़बड़ी के चलते लगी आग
दरअसल एक अपार्टमेंट के स्पेस हीटर में गड़बड़ी के चलते आग लग गई। देखते ही देखते ब्रॉन्क्स अपार्टमेंट बिल्डिंग में धुंआ भर गया। धुंए के कारण दम घुटने से 19 लोगों ने अपनी जान गवा दी। फायर कमिश्नर डेनियल निग्रो ने बताया कि ‘इलेक्ट्रिक स्पेस हीटर में गड़बड़ी के चलते आग लग गई। 19 मंजिला इमारत के दूसरे और तीसरे फ्लोर में आग लगने के चलते धुंआ भर गया और इसमें लोगों की जानें चली गईं।’

डेनियल ने कहा, ‘अपार्टमेंट का गेट खुला हुआ था, जिसके चलते पूरी इमारत में तुरंत धुंआ फैल गया। अपार्टमेंट्स में फंसे बहुत से लोगों ने दम घुटने पर खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले और दरवाजों पर गीले तौलिये लटका लिए। फायर फाइटर्स ने बड़ी मशक्कत के साथ एक युवक को बचाया।मैं इतना ज्यादा घबराहट में था कि हर बार फायर अलार्म की बजाय गलत अलार्म बजा देता था।तमाम प्रयासों के बाद भी कुछ लोगों को नहीं बचाया जा सका। इसकी वजह यह थी कि धुंआ बहुत ज्यादा भर गया था। बचावकर्मियों को हर फ्लोर पर पीड़ित लोग मिले। ज्यादातर लोगों के श्वसन तंत्र पर बहुत गहरा असर हुआ था। ‘
