इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद देश में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। उनके निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के रूप में पदभार संभाल लिया है।
मोजतबा खामेनेई के पद संभालने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बधाई दी है। क्रेमलिन की ओर से सोमवार को जारी बयान में पुतिन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मोजतबा खामेनेई अपने पिता के कार्यों और नीतियों को सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच मोजतबा खामेनेई ईरानी जनता को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। रूसी राष्ट्रपति ने यह भी दोहराया कि रूस इस समय ईरान के साथ मजबूती से खड़ा है और तेहरान के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा।