पाकिस्तान के लाहौर से बड़ी खबर सामने आई है। भारत के खिलाफ कई आतंकी साजिशों से जुड़े और लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडिंग मेंबर अमीर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। यह हमला लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर किया गया। हमले के तुरंत बाद अमीर हमजा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मौके से फरार हो गया और उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
अमीर हमजा का नाम भारत में कई आतंकी घटनाओं से जुड़ा रहा है। उसने हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। यह संगठन पाकिस्तान से संचालित होता है और भारत में कई बड़े आतंकी हमलों, जिनमें 2008 के मुंबई हमले भी शामिल हैं, के लिए जिम्मेदार माना जाता है। लाहौर में हुए इस हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच जारी है।