भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते आकड़ों से भारत में डर फैल रहा है। अब तक देश में ओमिक्रॉन के कुल 653 मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 167 मामले सामने आए हैं जबकि दिल्ली में 165 की पुष्टि हुई है।

इसी बीच राहत देने वाली बात ये है कि ओमिक्रॉन का रिकवरी रेट अच्छा है। अब तक कुल 186 ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं। ओमिक्रॉन मामलों में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली ने सोमवार को नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 331 नए मामले सामने आए हैं। 9 जून के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड -19 टैली में सबसे अधिक एक दिन की वृद्धि है।

इस वैरिएंट ने बीते दिन एक की जान भी ले ली है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में शीर्ष अधिकारियों के साथ मौजूदा कोविड -19 स्थिति पर चर्चा करेंगे। इस दौरान दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान को लागू करने पर भी निर्णय लिया जा सकता है।