बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को पांचवा नेशनल अवार्ड मिला है। बीते दिन उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक्ट्रेस को पद्मश्री से नवाज़ा। कंगना इस सम्मान से बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया का सहारा ले कर अपनी ख़ुशी जताई है।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
ये कंगना का पांचवा नेशनल अवार्ड
वीडियो में वो लोगों को इस अवार्ड के लिए धन्यवाद देती नज़र आईं। कंगना ने वीडियो में कहा, ‘दोस्तों एक कलाकार के नाते मुझे बहुत ज्यादा प्यार सम्मान, अकनॉलेजमेंट, पुरस्कार बहुत मिले। लेकिन आज पहली बार लाइफ में मुझे एक नागरिक होने के नाते, एक आदर्श नागरिक होने के नाते पुरस्कार मिला है। पद्मश्री, इस देश से, इस गवर्नमेंट से और मैं बहुत आभारी हूं।’
अपने मां-बाप और गुरु को कहा धन्यवाद
वीडियो के कैप्शन में कंगना लिखती हैं कि ‘इस बड़े सम्मान के लिए आभारी हूं, मेरे माता-पिता और गुरु को दिल से धन्यवाद।’ अपने बॉलीवुड करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘जब मैंने अपना करियर शुरू किया था छोटी उम्र से तब मुझे सफलता नहीं मिली। करीब 8-10 सालों बाद जब मुझे सफलता मिली तो मैंने उस सफलता का मजा ना लेते हुए जिन चीजों पर काम करना शुरू किया, कई तरह के जो फेयरनेस प्रोडक्ट्स हैं उन्हें करने से मना किया, आइटम नंबर का बहिष्का किया, बड़े- बड़े प्रोडक्शन हाउसेस के साथ काम करने से मना किया। बहुत सारे दुष्मन भी बनाए, पैसे से ज्यादा दुष्मन बनाए।’
Also Read-कंगना रनौत, करण जोहर और एकता कपूर को मिला पद्मश्री अवार्ड, सितारों ने जताई ख़ुशी