लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद अब हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिन इस घटना के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के घर पर पुलिस ने नोटिस चिपकाई थी। नोटिस में लिखा था कि आशीष को 8 ओक्टुबर को सुबह 10 बजे तक क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश होना है। बता दें कि आशीष पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।
अब उनके नेपाल फरार होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बनवीरपुर स्थित आवास पर ताला लटका हुआ है। उनके आवास के सामने लगे पेड़ों के नीचे पीएससी बैठी हुई है। बताया जा रहा है कि हिंसा में दिख रही थार आशीष मिश्रा के नाम रजिस्टरड है।
आशीष मिश्रा हुए नेपाल फरार, घर पर लटका है ताला
सूत्रों के मुताबिक आशीष मिश्रा की आखरी लोकेशन नेपाल की सामने आई है। बता दें कि उनका गांव भी नेपाल बॉर्डर के पास ही स्थित है, जो की नेपाल से केवल 8 से 10 किलोमीटर दूर है। गुरुवार को लखीमपुर बवाल में दर्ज एफआईआर की विवेचना की निगरानी के लिए डीजीपी मुकुल गोयल ने नौ सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया था। नौ सदस्यीय निगरानी समिति क्राइम ब्रांच के ऑफिस में ही मौजूद है। इस समिति में डीजीपी मुख्यालय में तैनात डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। जबकि 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में तैनात सेनानायक सुनील कुमार सिंह को वरिष्ठ सदस्य बनाया गया था।
Also Read-लखीमपुर खीरी हिंसा में नया खुलासा,सामने आया वीडियो,पूर्व कांग्रेस सांसद का भतीजा भी था SUV में मौजूद