रोहतक: दिल्ली में विपक्ष की रैली के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा के रोहतक में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
पदयात्रा की शुरुआत रोहतक स्थित छोटूराम पॉलीटेक्निक कॉलेज से हुई. यहां से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पदयात्रा मॉडल टाउन तक निकाली गई. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं.
बीजेपी की इस पदयात्रा को दिल्ली में विपक्ष की ओर से आयोजित रैली के जवाब में पार्टी के कार्यक्रम के तौर पर देखा जा रहा है. ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ निकाले गए इस मार्च में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.