सीएम योगी हर मंच से करते है ODOP वस्तुओं को प्रोत्साहित
फरीदाबाद। उप्र सरकार की ओर से अपने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) को हर मंच से प्रोत्साहित किया जाता है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ओडीओपी के तोहफों को गृहमंत्री सहित 15 प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भेंट किया है। योगी आदित्यनाथ गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित आंतरिक सुरक्षा पर दो दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए फरीदाबाद पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने भेंट किया कन्नौज का इत्र, लखनऊ की चिकनकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज का इत्र, लखनऊ की चिकनकारी के अलावा ब्रास की प्रतिमा और वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से बने उपहार यहां भेंट किये हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को ब्रास की प्रभु श्रीराम की प्रतिमा और ओडीओपी की गुलाबी मीनाकारी भेंट की है, जबकि 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के लिए सीएम योगी की ओर से बनारस की गुलाबी मीनाकारी से बने उपहार प्रदान किये गये हैं।
यह भी पढ़ें
चिंतन शिविर में सीएम योगी ने बताई कानून व्यवस्था के यूपी मॉडल की विशेषता
अरविन्द केजरीवाल की मांग- नोटों पर छापी जाय गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर
सभी डेलीगेट्स को सीएम ने दिये ओडीओपी के उपहार
वहीं चिंतन शिविर में सहभागिता करने वाले अन्य डेलीगेट्स को भी 250 ओडीओपी बॉक्स उपहार स्वरूप भेंट किये गये हैं। इसमें 150 बॉक्स इत्र, 25 बॉक्स चिकन स्टाल, 25 बॉक्स सिल्क स्टाल, 25 बाक्स ब्रास बाउल्स और 25 बॉक्स लैकर वीयर तोहफे के रूप में मुख्यमंत्री ने भेंट किये हैं।
ODOP, ODOP gift, ODOP gift gave by CM YOGI,