नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने चार सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आप और कांग्रेस के बीच 4:3 के अनुपात से गठबंधन हुआ है।
आम आदमी पार्टी ने साउथ दिल्ली से सहीराम, वेस्ट दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और ईस्ट दिल्ली से कुलदीप कुमार को टिकट दिया गया है। कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीट मिली है। इसके साथ ही गोवा में दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी।
वहीं गुजरात की 24 सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और दो सीटों पर आप के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही हरियाणा की 9 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार उतरेंगे, वहीं कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, पंजाब में दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं होगा।