पीएम मोदी ने शुक्रवार को आम जनता को एक बड़ी सौगात दी है। पीएम ने रिज़र्व बैंक की दो नई योजनाओं की घोसणा की है। इन योजनाओं से जनता को भारी लाभ मिल सकता है। इन योजनाओं से सरकारी प्रतिभूतियों में आम आदमी के निवेश को आसान बनाया जा सकता है। साथ ही बैंकों में शिकायत समाधान प्रक्रिया में भी आसानी होगी।
योजनाओं से आम जनता को मिलेगा लाभ
पीएम मोदी ने योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ‘आज जिन दो योजनाओं को लॉन्च किया गया है, उससे देश में निवेश के दायरे का विस्तार होगा और कैपिटल मार्केट्स को एक्सेस करना, निवेशकों के लिए अधिक आसान, अधिक सुरक्षित बनेगा। अब लोगों को सुरक्षित निवेश का एक और विकल्प मिल गया है। देश के बहुत बड़े वर्ग को गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में सीधा निवेश करने में आसानी होगी।’
वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए की घोसणा
बता दें कि पीएम ने सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए इन योजनाओं की घोसणा की। कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और निर्मला सीतारमण भी शामिल रहे। दोनों योजनाओं का नाम है रीटेल डायरेक्ट स्कीम और रिजर्व बैंक इंटीग्रेटेड ऑम्बड्मैन स्कीम।