सोमवार यानि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर रांची पहुंचे। पीएम ने रांची में बिरसा मुंडा संग्रालय का उदघाटन किया। इस शुभ मौके पर मोदी ने कहा कि ‘पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही आज के ही दिन झारखंड अस्तित्व में आया था। उन्होंने ही अलग जनजातीय मामलों का मंत्रालय बनाया था और जनजातीय हितों को राष्ट्र की नीतियों से जोड़ा था।’
‘जीवन का ज़्यादातर वक़्त आदिवासियों के साथ बीता’-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘आजादी के ‘अमृत काल’ के दौरान आदिवासी परंपराओं और उनकी वीरता की गाथाओं को और भी भव्य पहचान दी जाएगी। इसलिए ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है कि १५ नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम देशवासियों को समर्पित है। पीएम ने कहा कि जो भूमि उनके तप, त्याग की साक्षी बनी हो। वह हमारे लिए एक पवित्र तीर्थ है।’
Also Read-काशी में विराजमान हुईं माता अन्नपूर्णा, सीएम योगी ने पूजा-अर्चना कर किया पुनर्स्थापित
पीएम मोदी ने कहा कि ‘कुछ दिन पहले मैंने मैं हर राज्य में आदिवासी म्यूजियम की स्थापना का आह्वान किया था। मुझे खुशी है कि हर राज्य इस ओर केंद्र सरकार के साथ बढ़ रहा है। जल्द ही नौ और राज्यों में आदिवासी म्यूजियम की स्थापना होगी। भगवान बिरसा मुंडा ने समाज के लिए जीवन दिया। अपनी संस्कृति अपने देश के लिए प्राणों का परित्याग किया। इसलिए वे आज भी हमारी आस्था में, हमारी भावनाओं में
उपस्थित हैं। इसलिए हम जब भी देश के विकास में आदिवासी समाज को देखते हैं तो हमें भगवान बिरसा मुंडा का चेहरा दिखाई देता है।’