कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार रात लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने पहुंचे। सोमवार को कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया था। सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में उन्हें रखा गया था। बुधवार को राहुल गांधी लखीमपुर जाने के लिए रवाना हुए थे, पर उन्हें जाने की अनुमति नहीं प्रदान की गई।
बता दें कि कुछ समय बाद राहुल गांधी को लखनऊ जाने की अनुमति दे दी गई थी। लखनऊ पहुंचने के बाद उन्हें पुलिस की गाड़ी में ही सीतापुर में जाने को कहा गया, जिसपर उन्होंने कहा कि ‘मै केवल अपनी गाड़ी से ही जाऊंगा।’ वे बहन प्रियंका गांधी से मिलने अपनी गाड़ी से गेस्ट हाउस गए।
राहुल और प्रियंका गांधी संग पंजाब व छत्तीसगढ़ के सीएम भी थे मौजूद
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस लीडर के.सी. वेणुगोपाल और रंदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे। दरअसल प्रियंका गांधी पर नजरबंदी का आदेश दो दिनों के बाद रद्द कर दिया गया। दोनों कांग्रेस नेता हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार जनों से मुलाकात की। वे पलिया के रहने वाले मृतक किसान लवप्रीत के परिवार से मिले। इसके अलावा वे मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के घर भी गए।
सभी पार्टियों को मिली लखीमपुर जाने की अनुमति, 5 लोगों को जाने की इजाज़त
यूपी के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि ‘सभी पार्टियों को लखीमपुर जाने के अनुमति दे दी गई है, लेकिन केवल 5 सदस्यों को ही वहां जाने की इजाज़त है। ‘ साथ ही पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने एलान किया कि वे मृतक किसानों के परिवारों को 50-50 लाख रूपए की सहायता प्रदान करेंगे।
Also Read-लखनऊ से सीतापुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, प्रियंका गाधी के साथ जाएंगे लखीमपुर खीरी