राजस्थान के किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री ने सीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में दो हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। पहली किस्त के तौर पर राज्य के किसानों के खाते में 1000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं. यह पीएम किसान सम्मान निधि योजना का ही एक्सटेंशन है।
मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का विस्तार केवल राजस्थान राज्य में है इसलिए इस योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य के पात्र किसानों को ही प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के लगभग 65 लाख किसानों को लाभ प्रदान किया जाने वाला है। राजस्थान राज्य के किसानों को पीएम किसान योजना के साथ-साथ इस योजना का भी लाभ प्राप्त होगा।
ऐसे किस जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त होता है उन्हें मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भी लाभ दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को ₹1000 की प्रथम किस्त प्रदान की जा रही है। किसानों को दूसरी किस्त में ₹500 एवं तीसरी किस्त में भी ₹500 दिए जाएंगे। इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि आपको आपके बैंक खातों में प्राप्त होगी।
इस योजना को सफल बनाने के लिए एवं इसके सफल संचालन के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने 650 करोड रुपए से अधिक राशि का बजट तय किया है ताकि राज्य के सभी किसानों को इस योजना का लाभ दिया जा सके जिससे उनकी आर्थिक समस्याओं का निवारण हो सके एवं उनका विकास हो सके।