Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

मौसम ने बदली करवट: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 100 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों और आगामी दिनों के दौरान 13 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक, बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 29 से 31 मई के बीच उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर भारत में कमजोर पड़ रही लू

आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में लू का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। वहीं अगले 24 घंटों में मध्य भारत में भी गर्म हवाओं से राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 1 से 4 जून के बीच पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

तेजी से आगे बढ़ रहा है मॉनसून

आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। अगले दो से तीन दिनों में इसके दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों तथा उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने 30 मई से 1 जून के बीच गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री कम रह सकता है।

राज्यों का मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश

30 और 31 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रयागराज, कानपुर, गाजीपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली और बांदा समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-बारिश की संभावना है।

बिहार

पटना, राजगीर, सिवान और भागलपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से भारी बारिश का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटना में 107 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गई थीं।

राजस्थान

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा में धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। यहां 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

झारखंड

रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में 30 और 31 मई को आंधी-बारिश का असर देखने को मिल सकता है। 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश

शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा और धर्मशाला सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड

देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। यहां 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर, जम्मू, रामबन, गुलमर्ग और सांबा समेत कई पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है। हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

प्रमुख शहरों का संभावित तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 34°C 26°C
मुंबई 34°C 31°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 35°C 28°C
लखनऊ 33°C 25°C
पटना 33°C 26°C
रांची 31°C 23°C
भोपाल 37°C 24°C
जयपुर 35°C 24°C
शिमला 22°C 16°C
नैनीताल 25°C 17°C

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी को देखते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से खुले क्षेत्रों में न जाने, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

ऋषभ पंत ने छोड़ी एलएसजी की कप्तानी, खराब सीजन के बाद फ्रेंचाइजी ने तत्काल स्वीकार किया फैसला

Next Post

शुभमन गिल का शतक, गुजरात टाइटंस फाइनल में,वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की विस्फोटक पारी गई बेकार

Advertisement