सोशल मीडिया वाकई में गजब चीज है, कब क्या और कैसे वायरल ही जाए कोई नहीं सोच सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिख रहा है कि कुछ लड़के एक लड़की को सूटकेस में छिपाकर हॉस्टल से बाहर लेकर जा रहे हैं। वे लड़के वहीं पकड़े गए, जैसे ही यह घटना सोशल मीडिया पर आई फिर तो भूचाल मच गया और यूजर्स मौज लेने लगे।
दरअसल, इस घटना के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान या आधिकारिक सोर्स सामने नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर ही यह बताया जा रहा है कि घटना कर्नाटक के मणिपाल की है। वायरल वीडियो में तो साफ दिख रहा है कि वाकई में सूटकेस के अंदर से लड़की निकल रही है और आसपास कुछ लड़के भी मौजूद नजर आ रहे हैं। यह सभी हॉस्टल के गेट पर खड़े हैं।
In my life, I’ve seen a lot of crazy things. However, that Manipal lad trying to sneak a girl out via a suitcase is right at the top pic.twitter.com/yOteKVCAh3
— Shibzz (@72ubish) February 2, 2022
यूजर्स का यह भी कहना है कि हॉस्टल के गार्ड ने चेकिंग के दौरान लड़कों को पकड़ लिया और सूटकेस खुलवाया। बताया गया कि कॉलेज हॉस्टल के कुछ लड़कों ने एक बड़े सूटकेस में लड़की को छिपाया और उसे बाहर लेकर जाने लगे। लेकिन तभी गेट पर सूटकेस की तलाशी के दौरान उसमें से लड़की निकली है। इस पूरे नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया।