असम विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 88 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। यह फैसला केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया था, जिसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे।
बीजेपी ने गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को उम्मीदवार बनाया है। अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को भी टिकट दिया गया है।
जालुकबारी से मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा, गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता को भी पार्टी ने मौका दिया है। बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका और सिपाझार से डॉ. परमानंद राजबंशी को बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित किया है।
जागीरोड से पीयूष हाजरिका, मंगलदाई से नीलिमा देवी, मोरीगांव से रमा कांत देवरी, ढिंग से डॉ. मुकुट कुमार देबनाथ, सामागुरी से अनिल सैकिया, बरहमपुर से जीतू गोस्वामी, नौगांव-बतद्रबा से रूपक सरमा, राहा से शशि कांत दास और होजाई से शिलादित्य देव को बीजेपी ने टिकट दिया है। वहीं, लामडिंग से सिबू मिश्रा, ढेकियाजुली से अशोक सिंघल, बरछला से रितु बरन सरमा, रंगापारा से कृष्ण कमल तांती, नदुआर से पदम हाजरिका, बिश्वनाथ से पल्लब लोचन दास और बेहाली से मुनींद्र दास को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।