चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल एवं अन्यों को झूठे केसों में फंसाकर पार्टी को तोड़ने का केंद्र प्रयास कर रहा है लेकिन पार्टी को तोड़ने एवं नेताओं के हौसले परास्त करने के उनके सभी प्रयास विफल साबित हुए हैं। रविवार को दोपहर करीब 12.25 बजे शराब घोटाला के केस में जमानत मिलने के बाद पहली बार सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंच।
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा कि आप पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं पहले भी सच्चाई की जीत हुई है और भविष्य में भी सच्चाई की ही जीत होगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा पार्टी में दरार डालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता विरोधियों की इस साजिश को कतई सफल नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह संजय सिंह, सिसोदिया व अन्य नेताओं को न्याय मिला है , इसी तरह जल्द ही पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भी इंसाफ अवश्य हासिल होगा।