महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। इसलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पार्टी बीजेपी के लिए आए दिन महाराष्ट्र के कई जगहों पर चुनाव प्रचार के लिए जाते है। उन्होंने कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में एक बयान दिया था। जिसको लेकर रोज कुछ ना कुछ राजनीतिक मुद्दा बना रहता है। योगी ने अपने भाषण में एक नारा दिया था। ‘बटेंगे तो कटेंगे’ इस नारे पर यूपी, महाराष्ट्र और देश के कई जगहों पर यहां नारा एक राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजीत पवार ने भी बड़ा बयान दिया है।
क्या बोले अजित पवार?
सीएम योगी के चुनावी नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज, राजर्षि शाहू महाराज और महात्मा फुले का है। आप महाराष्ट्र की तुलना अन्य राज्यों से नहीं कर सकते, महाराष्ट्र के लोगों को यह पसंद नहीं है। पवार ने आगे कहा कि शिवाजी महाराज की शिक्षा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की थी।
जब दूसरे राज्यों से लोग महाराष्ट्र आते हैं, तो वे अपने लोगों को ध्यान में रखते हुए बयान देते हैं। लेकिन महाराष्ट्र ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया और यहां के सभी चुनावों का यह इतिहास रहा है। पवार ने कहा कि राज्य के लोग इस तरह की टिप्पणी पसंद नहीं करते। बता दें कि सीएम योगी ने राज्य के वाशिम में एक चुनावी रैली में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दोहराया था।