पटना। बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव तय हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया, जबकि विजय कुमार सिन्हा को उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।दोनों नेता एक बार फिर बिहार के डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं।
बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों ही पार्टी के लिए हिट भी हैं और फिट भी… यह जीत का चौका है।”
नीतीश कुमार को फिर मिली कमान
इधर सुबह मुख्यमंत्री आवास पर हुई जदयू विधायक दल की अहम बैठक में उम्मीद के मुताबिक नीतीश कुमार को दोबारा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक का माहौल चाहे शांत रहा, लेकिन संदेश पूरी तरह साफ है। जदयू में नेतृत्व को लेकर ना कोई सवाल है, ना कोई विकल्प।