दिल्ली कि मशहूर चांदनी चौक स्थित लाजपत राए मार्किट में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां बुलाई गईं। इस आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें कि हादसे में 60 से ज़्यादा दुकानों के जलने की खबर सामने आई है। अब तक आग लगने के कारण का पता नहीं लगाया जा सका है।
4 बजकर 45 मिनट पर लगी आग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लाल किले के सामने स्थित लाजपत राय बाजार में आग सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर लगी थी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची थीं। 60 से ज़्यादा दुकानें आग में जल कर खाख हो गई। उन दुकानों में रखा सामान भी राख में बदल गया। इस हादसे से दुकनसरों को भारी नुक्सान हुआ है।
घटना का वीडियो आया सामने

घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें आग की लपटों में दुकानें जलती हुईं नजर आ रही हैैं। दमकल विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग आग पर काबू करने की कोशिश में लगे हुए।