चंडीगढ़। अगले साल होने वाल लोकसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। हरियाणा की बात करें तो यहां 5 पार्टियों में टक्कर होगी। बीजेपी, जेजेपी, कांग्रेस, आईएनएलडी और आम आदमी पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।
2024 लोकसभा चुनावों में क्या इंडिया अलायंस हरियाणा में बीजेपी को क्लीन स्वीप करने से रोक देगी? इसको लेकर टाइम्स नाउ ईटीजी रिसर्च सर्वे ने अपने सर्वे जारी किया है। इसमें किस पार्टी को कितनी सीटें और वोट मिल सकते हैं। इसका अनुमान व्यक्त किया है।
2019 के चुनाव में हरियाणा में बीजेपी ने सभी 10 सीटें जीती थीं। इससे पहले 2014 के चुनावों में बीजेपी ने 7 सीटें जीती थीं। बीजेपी इस बार भी सभी सीटों को जीतने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।
सर्वे में एनडीए को ज्यादा सीटें
टाइम्स नाउ ईटीजी रिसर्च ने अगर अभी देश में लोकसभा के चुनाव हो जाएं तो हरियाणा में किसको कितनी सीटें मिलेंगी इसका अनुमान व्यक्त किया है। सर्वे में सामने आया है कि हरियाणा में बीजेपी एक बार फिर से अच्छा परफार्म कर सकती है। हरियाणा में एनडीए को 8-10 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस के अगुवाई वाले I.N.D.I.A अलायंस का राज्य में 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
2024 लोकसभा चुनावों के सर्वे में सीटों का अनुमान और पिछले चुनाव नतीजों
पार्टी 2024 चुनाव सर्वे 2019 नतीजे
एनडीए 8-10 10
I.N.D.I.A 0-2 0
आईएनएलडी 0 0
2019 की तरह इस बार भी बीजेपी का टारगेट 10 सीटें जीतने का है। वो जेजेपी के साथ गठंबधन कर चुनाव लड़ सकती है। हरियाणा में इस समय बीजेपी-जेजेपी की सरकार है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला था। जिसके बाद उसने जेजेपी के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाई थी।