Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

25 लाख युवाओं को टैबलेट, एक लाख से अधिक को मिलेगी सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के 25 लाख और युवाओं को टैबलेट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने लखनऊ, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव के 53 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 60 लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जा चुके हैं। सरकार युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के साथ ही उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही है।

टैबलेट केवल मनोरंजन का साधन नहीं, भविष्य संवारने की कुंजी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज युवाओं के हाथ में दिया जा रहा टैबलेट उनकी पढ़ाई, कौशल विकास और रोजगार की राह आसान बनाएगा। सरकार ने इन्फोसिस के सहयोग से इसमें 18 हजार से अधिक पाठ्यक्रमों की मुफ्त डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई है। इनमें योग से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक जैसे आधुनिक विषय शामिल हैं। युवा साथी ऐप के माध्यम से छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पीएम और सीएम इंटर्नशिप, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और पीएम मुद्रा सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि टैबलेट का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए न करें, बल्कि इसे ज्ञान बढ़ाने और भविष्य बनाने का माध्यम बनाएं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने पर 25 दिसंबर 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इस योजना की शुरुआत की गई थी। तब दो करोड़ युवाओं को डिजिटल उपकरण देने का संकल्प लिया गया था। आईआईएम लखनऊ से कराए गए अध्ययन में इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए। युवाओं की मांग पर अब स्मार्टफोन के स्थान पर टैबलेट वितरण को प्राथमिकता दी जा रही है।

युवाओं की शक्ति से बदल रहा है उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है जिसकी 56% आबादी युवा है। वहीं, उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है, जहां 56 से 60% आबादी युवा वर्ग की है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की आबादी को प्रदेश सरकार ने बोझ नहीं बल्कि डेमोग्राफिक डिविडेंड माना है। 2017 से पहले जिन युवाओं के सामने पहचान का संकट था, वे आज गर्व से खुद को उत्तर प्रदेश का निवासी बताते हैं। डबल इंजन की सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया है। आज यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा है और सब चंगा है।

आठ हजार लेखपाल और 32 हजार पुलिसकर्मियों को जल्द नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के 9.50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। आठ हजार लेखपालों और 32 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी हो चुकी है। सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सत्यापन के नाम पर नियुक्तियों में अनावश्यक देरी न की जाए। अगले दस दिनों में 42 हजार होमगार्डों को भी नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। शिक्षा विभाग, लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां होंगी।

उन्होंने बताया कि हाल में शिक्षा विभाग के 3,568, पंचायती राज विभाग के 1,375, खेल कोटे के 470, फॉरेंसिक विभाग के 28 वैज्ञानिकों, पुलिस के 4,543 उपनिरीक्षकों और राजस्व विभाग के 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं।

सपा ने नौजवानों को नौकरी नहीं, मुन्ना भाई दिए
मुख्यमंत्री ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। बिना खर्ची-पर्ची नौकरी नहीं मिलती थी। परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति किसी दूसरे की हो जाती थी। सपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी देने के बजाय मुन्ना भाई पैदा किए। सरकार बनने के बाद ऐसी नियुक्तियां निरस्त करनी पड़ीं। उन्होंने कहा कि आज भर्तियां पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से हो रही हैं। नकल माफिया पर शिकंजा कसा गया है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की संपत्तियां जब्त की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में माफिया का राज था। आज कानून का राज है। अपराधियों और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति ने प्रदेश की पहचान बदल दी है। उन्होंने युवाओं से नारा लगवाया, ‘यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में है सब चंगा।’

ब्रह्मोस परियोजना में यूपी के 500 युवाओं को मिला रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना के लिए डीआरडीओ को निशुल्क भूमि उपलब्ध कराई गई। इसके बदले प्रदेश के विश्वविद्यालयों से युवाओं के चयन की शर्त रखी गई थी। एकेटीयू के माध्यम से ब्रह्मोस और उससे जुड़ी इकाइयों में 500 युवाओं का चयन हुआ। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को भारत की सैन्य ताकत का एहसास कराया। अमेठी में एके-203 राइफल का निर्माण हो रहा है, जबकि उसके पुर्जे कानपुर में बनाए जा रहे हैं। रक्षा उत्पादन में बढ़ते निवेश से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

120 से बढ़कर 25 हजार के पार पहुंचे स्टार्टअप
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में केवल 120 स्टार्टअप थे। आज 25 हजार से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं। प्रदेश की 96 लाख एमएसएमई इकाइयों से तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। देश में बनने वाले 55 प्रतिशत मोबाइल फोन और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ की एचसीएल इकाई में वर्ष 2017 में केवल 100 कर्मचारी थे, जबकि आज 18 हजार युवा काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। हर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल इकोनॉमिक एंड इंडस्ट्रियल जोन विकसित किया जाएगा। बुंदेलखंड में 56 हजार एकड़ में औद्योगिक शहर बनाने की तैयारी है। सरकार का प्रयास है कि युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि दूसरों को नौकरी देने वाले बनें।

हर साल दो लाख से अधिक तकनीकी स्नातक तैयार कर रहा यूपी
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रतिवर्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित से जुड़े दो लाख से अधिक स्नातक तैयार कर रहा है। टाटा, सैमसंग, हिंदुजा और एचसीएल जैसी कंपनियां युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित करने में सहयोग कर रही हैं। लखनऊ में 110 एकड़ भूमि पर स्थापित फॉरेंसिक साइंसेज संस्थान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले इस जमीन पर माफिया का कब्जा था। सरकार ने कब्जा हटवाकर संस्थान स्थापित किया, जहां आज युवा आधुनिक फॉरेंसिक तकनीक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

युवा शक्ति ही उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत
मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मात्र 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत की चूलें हिला दी थीं। उन्होंने भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, स्वामी विवेकानन्द, रानी लक्ष्मीबाई और काकोरी के क्रांतिकारियों का उदाहरण देते हुए युवाओं को बड़े संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रदेश की 56 से 60 प्रतिशत आबादी युवा है। इसी युवा शक्ति के बल पर उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की पहचान से निकलकर देश की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। उन्होंने एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की भी अपील की।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, योगेंद्र उपाध्याय, सुनील कुमार शर्मा, दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी और रजनी तिवारी, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, उमेश द्विवेदी और लालजी प्रसाद निर्मल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, जय देवी, अमरेश कुमार और योगेश शुक्ला तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

जय छठी मैया, जय भगवान सूर्य देव - भोजपुरी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व की दी शुभकामना

Next Post

आगामी 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्रः सीएम योगी

Advertisement