योगी आदित्यनाथ इकाना स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कुल 52 मंत्री भी शपथ लेंगे। ये शपथ समारोह शाम चार बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे। योगी आदित्यनाथ प्रदेश मे पहले ऐसे नेता होंगे जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शतथ लेने जा रहे हों।
योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेने वाले मंत्रिओं की फाइनल सूची आ गई है। कुल 52 मंत्री आज सीएम योगी के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। प्रदेश के दो डिप्टी सीएम के नामों पर से भी पर्दा उठ चुका है। ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य यूपी के उप मुख्यमंत्री होंगे।