रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर औपचारिक संवाद किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान आपसी विचार-विमर्श हुआ। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
