नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने वीडियो रिकार्ड करते समय खुद को ही गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। वीडियो को मृतक का दोस्त ही शूट कर रहा था, मगर उसे जरा भी एहसास नहीं था कि अगले पल कुछ ऐसा हो जाएगा।
वीडियो में दो लोग मौजूद हैं, एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है और दूसरा वीडियो में दिखाई देता है. वीडियो में दिख रहा शख्स पिस्टल में मैगजीन लोड करता है. इसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति कहता सुनाई देता है- ‘ऊपर दो बटन है…’।
कुछ ही सेकंड बाद वह व्यक्ति पिस्टल को अपनी छाती से सटाकर खुद को गोली मार लेता है। पुलिस के अनुसार, जिस व्यक्ति ने खुद को गोली मारी उसका नाम पवन है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। घटना की आगे की जांच जारी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी वाली थी और वह वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति की बताई जा रही है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया, सबूत जुटाए और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस जांच में जुटी
वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। हर पहलू को बारीकी से देखा जा रहा है कि क्या यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है। वीडियो रिकॉर्ड करने व्यक्ति से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।