प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। इसी बीच बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच इस एक्सप्रेस-वे के क्रेडिट को ले कर जंग छिड़ गई है। दरअसल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर साइकिल चला कर इसका उद्घाटन करने का दवा कर दिया। सपा कर्यकर्ताओं ने फूल चढ़ा कर एक्सप्रेस-वे को जनता को समर्पित करने का दवा किया।
‘सपा का काम जनता के नाम’-समाजवादी पार्टी
बता दें कि समाजवादी पार्टी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को ले कर शुरू से ही बीजेपी पर निशाना साध रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस एक्सप्रेसवे को अपनी पार्टी की उपलभ्दी बताते आए हैं। उनका कहना है कि ‘बीजेपी सपा के कामों का ही उद्घाटन कर रही है।’
समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर साइकिल पर सवार कार्यकर्ताओं की तस्वीर भी शेयर की गई। पोस्ट में लिखा गया ‘सपा का काम जनता के नाम’। साथ ही पार्टी ने जनता को बधाई भी दी।
Also Read-पीएम मोदी आज देंगे यूपी के लोगों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात
समाजवादी पार्टी की इस क्रिया से सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने अखिलेश यादव पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने अखिलेश को आड़े हाथों लेते हुए कहा ‘जिस हिसाब से कागज़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का झूठा ढोल अखिलेश यादव पीट रहे हैं, उनका अगला ट्वीट होगा कि राम मंदिर भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनवाया।’