अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले के गांव ककड़ माजरा के नजदीक आज शुक्रवार तड़के यात्रियों से भरी बस में लोहे की चादरों से लदे ट्राले ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है बस में करीब 70 यात्री सवार थे। हादसा शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुआ।
जिस बस का हादसा हुआ वह बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। छह मृतकों के शव नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल और 2 के पंचकूला में रखे गए हैं।