दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स 12वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की रेलिंग से लटककर एक्सरसाइज करते हुए दिख रहा है. बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. जानकारी के अनुसार यह वीडियो फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित ग्रांड्यूरा सोसायटी का बताया जा रहा है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स हैरान कर देने वाली हरकत करते हुए रेलिंग से लटककर एक्सरसाइज करते हुए दिख रहा है. उसे ऐसा करते देख सामने की बिल्डिंग से एक शख्स ने वीडियो बना लिया, जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
https://twitter.com/viralvdoz/status/1493289855232937987?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1493289855232937987%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fdelhi-ncr%2Ffaridabad-man-does-excercise-on-12th-floor-balcony-railing-video-went-viral-on-social-media-2065441
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थोड़ी देर में एक्सरसाइज खत्म करने के बाद शख्स बालकनी के अंदर भी आते दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह हैरान है. लोग इस सोच में पड़ गये हैं कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है.
पहले भी वायरल हुआ था एक वीडियो
Cannot believe this…
Apparently boy was sent from a 10th floor balcony to a floor below to pick clothes. And like this 😡 #Faridabad pic.twitter.com/ZzHn90zynJ— Kirandeep Bhatia (@raydeep) February 12, 2022
बताते चलें कि पहले भी इस तरह का एक वीडियो वायरल हो चुका है जिसमें फरीदाबाद की एक फ्लोरिडा नाम की सोसायटी से सामने आया था, जिसमें एक दसवीं मंजिल पर रह रही महिला का कोई कपड़ा नीचे नौवीं मंजिल पर गिर जाता है. जानकारी के मताबिक फ्लैट बंद होने की वजह से महिला ने अपने बेटे को चादर से बांधकर बालकनी से नीचे उतारती है. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया था, जिसके बाद सोसयटी प्रबंधन ने उस महिला पर एक्शन लिया था.