भोपाल। मध्य प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया है कि लाडली बहनों को मोहन सरकार अब सिर्फ 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देगी। ये फैसला मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया है। इसके साथ ही लाडली बहनों को हर महीने मिलने वाली राशि को लेकर भी घोषणा की गई है।
मोहन सरकार ने लाडली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने का बड़ा फैसला लिया है। इसके साथ ही लाडली बहनों को हर महीने मिलने वाली 1250 रुपए की राशि में सिर्फ सावन के महीने यानी रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त देने पर भी मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में मुहर लग गई है।
कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। अभी गैस सिलेंडर 848 रुपए का है जिसमें से 450 लाडली बहना को देना होगा। बाकी 398 रुपए सरकार देगी। इसके लिए 160 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।